Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पलटवार : न 50 हजार की राशि , न यश भारती पुरस्कार ही दिया है अखिलेश सरकार ने

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पलटवार : न 50 हजार की राशि , न यश भारती पुरस्कार ही दिया है अखिलेश सरकार ने
ए कुमार

गोरखपुर 23 जुलाई 2019 ।।
न मुझे 50 हज़ार की राशि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मिला और न ही किसी प्रकार का कोई यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया। ये बातें गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन ने उस वक्त लोकसभा  स्पीकर के समक्ष कही जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हज़ार रुपए और यश भारती पुरस्कार से नवाजे जाने की बात पर पलटवार करते हुए रवि किशन ने सदन में कहा कि कोई पुरस्कार और रुपये ना ही अखिलेश सरकार में और ना ही कभी मायावती सरकार में उन्हें मिला था आगे सांसद जी ने कहा कि मै उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला हूं और देश की सभी भाषाओं में काम करने वाला इकलौता कलाकार हू अब तक मै 600 फिल्मों में काम कर चुका हू और अपने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में किया है उसके बावजूद मुझे कभी अखिलेश की सरकार या मायावती के सरकार में उपेक्षित रखा गया  इस पर पूरे सदन में अखिलेश यादव को सेम सेम से सभी सदस्यों ने करते हुए विरोध प्रकट किया। गोरखपुर सांसद गोरखपुर की समस्या को लेकर आवाज उठाने के साथ साथ गौ संरक्षण, विकास, रोजगार व भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करते रहे हैं।