Breaking News

जबरदस्त कामयाबी :यूपी पुलिस ने विकसित किया ‘यूपी कॉप एप’,यूपी देश का पहला राज्य बना ,पुलिस से जुड़ी 27 सुविधाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध

जबरदस्त कामयाबी :यूपी पुलिस ने विकसित किया ‘यूपी कॉप एप’,यूपी देश का पहला राज्य बना ,पुलिस से जुड़ी 27 सुविधाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध
साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर रहा एप
मोबाइल एप बताएगा घटनास्थल से थाने की दूरी
ए कुमार

लखनऊ 25 जुलाई 2019 ।। उत्तर प्रदेश पुलिस देश की पहली ऐसी पुलिस होगी जो तकनीकी सेवायें द्वारा विकसित ‘यूपी कॉप एप’ से दर्ज कराएगी ई-एफआईआर। गाड़ियों की चोरी, लूट की घटनाएं, मोबाइल स्नैचिंग, बच्चों की गुमशुदगी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अब यूपी पुलिस के मोबाइल एप्लीकेशन ‘यूपी कॉप एप’ के माध्यम से अज्ञात के खिलाफ ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। लोग किसी सामान या दस्तावेज के गुम हो जाने की सूचना भी एप के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर ‘यूपी कॉप एप’ आमजन के लिए उपलब्ध कराने के साथ ही फीडबैक भी मांगा गया है।