घबरायें नही , आईटी रिटर्न भरना हुआ आसान , ऐसे करे e-Filing

11 अप्रैल 2019 ।।
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने 9 अप्रैल को IT रिटर्न भरने के लिए फार्म ITR 1 और 4 जारी कर दिया. एसेसमेंट ईयर 2019-20 के ई-फाइलिंग (e-Filing) के लिए ITR 1 और 4 फॉर्म उपलब्ध है. ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम) फॉर्म इनकम टैक्स e-Filing वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं और इसका उपयोग आप ऑनलाइन IT रिटर्न भरने के लिए कर सकते हैं.
कौन से फॉर्म का करें इस्तेमाल-
कौन से फॉर्म का करें इस्तेमाल-
ITR-1 सहज- ITR-1 फॉर्म ऐसे नागरिकों के लिए हैं जिनकी कुल इनकम 50 लाख रुपये तक है. यह सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी और ब्याज से होने वाली इनकम होती है. ITR 1 सहज एक पेज का फॉर्म है. इस आईटीआर फॉर्म को वह व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर सकता, जो कंपनी का डायरेक्टर है या जिसने अनलिस्टेड इक्विटी शेयर में निवेश किया है.
ITR 4 सुगम- आईटीआर- 4 सुगम फॉर्म उन लोगों के लिए जिनकी कारोबार या पेशे से आय हो रही है.

पैन-आधार लिंक जरूरी- बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए PAN को आधार से लिंक करना जरूरी हैं. बिना PAN-आधार लिंक किए रिटर्न फाइनल नहीं कर सकते.
रिटर्न भरने की अंतिम तारीख- वित्त वर्ष 2018-19 यानी एसेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए IT रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2019 है.
क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए- ITR 1 सहज फाइल करने के लिए PAN, आधार, कंपनी की तरफ से मिले फॉर्म 16 और 26AS फॉर्म चाहिए.
कैसे भरें रिटर्न- टैक्स रिटर्न भरने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं. वहां PAN कार्ड के जरिए रजिस्टर करें. अगर आप पहले से रजिस्टर हैं तो सिर्फ रजिस्टर यूजर टैब पर क्लिक करके लॉगइन करे.

फिर Income Tax Return पेज पर क्लिक करें. इसके बाद एसेसमेंट ईयर पर क्लिक करें. फिर ITR फॉर्म और सबमिशन पर क्लिक करें. इसके बाद आप प्रीपेयर एंड सबमिट ऑनलाइन और प्री-फिल्ड फील्डस को सेलेक्ट करें. ये सब करने के बाद आप अपनी सुविधा से ई-वैरिफिकेशन ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके बाद आपको अपनी डिटेल भरनी होगी.
इनकम कैलकुलेट करें- अपनी डिटेल भरने के बाद आप कम्प्यूटेशन पेज पर जाएंगे. टैक्स कंप्यूटेशन में डाटा भरने के बाद यह पता चलेगा कि आपको कितना टैक्स जमा करना है.
कैसे चुकाएं टैक्स- आप टैक्स चुकाने के लिए नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बार पूरी डिटेल भरने के बाद आप प्रीव्यू कर सकते हैं. अगर आपको कोई बदलाव जरूरी लगता है तो उसे चेंज करके रिटर्न सबमिट का बटन दबा सकते हैं.
घबरायें नही , आईटी रिटर्न भरना हुआ आसान , ऐसे करे e-Filing
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 11, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 11, 2019
Rating: 5


