Home
/
Unlabelled
/
नईदिल्ली : पीएम मोदी की बायोपिक के साथ ही नमो टीवी पर भी बैन , चुनाव तक नही होगा नमो टीवी का प्रसारण : चुनाव आयोग
नईदिल्ली : पीएम मोदी की बायोपिक के साथ ही नमो टीवी पर भी बैन , चुनाव तक नही होगा नमो टीवी का प्रसारण : चुनाव आयोग

11 अप्रैल 2019 ।।
लोक सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होना है. मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक पर बैन नमो टीवी पर भी लागू होगा. आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यानी अब चुनाव के दौरान इस चैनल का प्रसारण नहीं किया जाएगा.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू हुए नमो टीवी पर पीएम की रैलियों का प्रसारण किया जाता है. इसके अलावा बीजेपी के भी कई कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है. पिछले दिनों डीटीएच सेवा देने वाली कंपनी टाटा स्काई ने कहा था कि नमो टीवी एक न्यूज़ चैनल है. बाद में टाटा स्काई ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ये एक स्पेशल सर्विस है.

बता दें कि नमो टीवी को लेकर विपक्ष ने कई बार आवाज़ उठाई है. उनका आरोप है कि इस चैनल के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया. बाद में विपक्षी दलों ने चैनल को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी.
चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी राजनीतिक इकाई या उससे जुड़े व्यक्ति के सियासी उद्देश्य को पूरा करने वाली और चुनाव पर असर डालने की क्षमता रखने वाली बायोग्राफी किस्म की किसी भी बायोपिक को सिनेमा सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए.
इससे पहले चुनाव आयोग ने बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगा दी. चुनाव आयोग ने बुधवार को दिये आदेश में कहा है कि बायोपिक PM Narendra Modi, NTR Laxmi और Udyama Simham पर चुनाव तक के लिए रोक लगाई गई है ।
नईदिल्ली : पीएम मोदी की बायोपिक के साथ ही नमो टीवी पर भी बैन , चुनाव तक नही होगा नमो टीवी का प्रसारण : चुनाव आयोग
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 11, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 11, 2019
Rating: 5