नक्सली हमला अपडेट : नक्सली हमले में BSF के चार जवान शहीद...
अपडेट : नक्सली हमले में BSF के चार जवान शहीद...
कांकेर 4 अप्रैल 2019 ।।
घटना की पुष्टि DIG सुंदरराज पी ने की है। शहीद जवानों में 1 ASI और तीन जवान शामिल हैं। ये हमला कांकेर के पखांजूर से 35 किलोमीटर दूर मोहल्ला जंगल की है। जहां रूटिन आपरेशंस पर निकले बीएसएफ के जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया।
दिनांक 04.04.19 को जिला कांकेर के थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैम्प माहला से बीएसएफ 114 बटा व जिला बल की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु निकली थी, लगभग 12:00 बजे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के 04 जवान क्रमश: 1.सउनि बोरो 2.आरक्षक रामकृष्णन 3.आरक्षक सोमेश्वर 4.आरक्षक इशरार खान शहीद एवं सहायक कमांडेंट गोपूराम व निरीक्षक गोपाल राम घायल हो गये। घायलों को बीएसएफ कैम्प माहला लाया गया। क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी है।