Breaking News

लखनऊ : दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण :मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तरप्रदेश

दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण :मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तरप्रदेश
ए कुमार 

लखनऊ 17 अप्रैल 2019 ।।
दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 18 अप्रैल, 2019 को होने वाले चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए की गयी सभी तैयारियां पूरी-

द्वितीय चरण में 09 जिलों के 08 लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,41,94,132 (एक करोड़ इक्तालिस लाख चैरान्बे हजार एक सौ बत्तीस ) मतदाता करेंगे मतदान-

दूसरे चरण में  76,36,857 (छिहत्तर लाख छत्तीस हजार आठ सौ सत्तावन) पुरूष मतदाता और 65,56,504 (पैंसठ लाख छप्पन हजार पाॅच सौ चार) महिला मतदाता तथा 771 थर्ड जेन्डर मतदाता करेंगे मतदान-

सुबह 07ः00 बजे से लेकर शाम 06ः00 बजे तक होगा मतदान-

आगरा लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता (19,34,850) करेंगे मतदान-

नगीना लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता (15,84,111) करेंगे मतदान-

दूसरे चरण में कुल 8,751 मतदान केन्द्रों के 16,163 मतदेय स्थलों में होगा मतदान-

8 लोकसभा क्षेत्रों से कुल 85 प्रत्याशियों के लिए होगा मतदान-

नगीना में 07, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में 09, अलीगढ़ में 14, हाथरस में 08, मथुरा 13, फतेहपुर सीकरी में 15 तथा आगरा में 09 प्रत्याशियों के लिए होगा मतदान-

दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में 10 महिला प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में-

द्वितीय चरण के चुनाव में प्रमुख रूप से बीजेपी व कांग्रेस के 8-8, बीएसपी के 6, एसपी के 1, आरएलडी के 1 तथा शेष अन्य एवं  निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं-

दूसरे चरण के चुनाव में 3314
क्रिटिकल मतदेय स्थलों में होगा मतदान-

दूसरे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान कार्य में कुल 1121 डिजिटल कैमरे, 781 वीडियो कैमरे व 1614 कैमरे वेब कास्टिंग के लिए लगाए गए हैं-

दूसरे चरण के मतदान कार्य में 1598 माइक्रो आबजर्वर लगाए गए हैं-

दूसरे चरण के मतदान कार्य में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट (आरक्षित सहित), बैलट यूनिट (ठन्) 19,367, कन्ट्रोल यूनिट ;19,348 तथा वी0वी0पैट  20,527 प्रयोग की जाएंगी-

दूसरे चरण के मतदान में शत प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वी0वी0पैट का प्रयोग किया जाएगा-

दूसरे चरण के मतदान कार्य में 1346 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 187 जोनल मजिस्ट्रेट और 617 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं-

दूसरे चरण के मतदान कार्य में 8-प्रेक्षक, 4-पुलिस प्रेक्षक, 8-व्यय प्रेक्षक व 41-सहायक व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई है-

दूसरे चरण के मतदान कार्य में कुल 1,06,203 कार्मिक लगाए गए हैं-

मतदान कार्य में 3180 हल्के वाहन तथा 4136 भारी वाहन लगाए गए हैं-

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गयी है-

18 अप्रैल को मतदान वाले जिलों में निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश के अलावा कारखाने, सभी वाणिज्यिक अधिष्ठान एवं दुकानें बंद रहेंगी-