बलिया : विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश व देश : सड़क शौचालय बिजली के लिये तरसते ग्रामीणों ने "रोड नही तो वोट नही" का लगाया बैनर , बलिया जनपद का है दशकों से उपेक्षित गांव
विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश व देश : सड़क शौचालय बिजली के लिये तरसते ग्रामीणों ने "रोड नही तो वोट नही" का लगाया बैनर , बलिया जनपद का है दशकों से उपेक्षित गांव
दिग्विजय सिंह
नगरा ( बलिया) 9 अप्रैल 2019 : चुनावी समर में सत्ता पक्ष कह रहा है कि पिछले पांच सालों में जितना देश मे विकास हुआ है उतना 70 सालो में भी नही हुआ है । पीएम सीएम के साथ सत्ता पक्ष के नेता घर घर बिजली पहुंचाने , सबके घरो में शौचालय बनवाने तथा सभी गांवों को सड़कों के जाल से जोड़ देने की लंबी लंबी बाते कह रहे है । विपक्ष इसको हवा हवाई कह रहा है । लेकिन बलिया जनपद का एक गांव ऐसा भी है जिसने आजादी के बाद हर दल की सरकार देखी , हर चुनाव में नेताओ के आश्वासन को सही मानकर जिताया पर आजतक अपने गांव में सड़क , बिजली , शौचालय और पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं के भी न मिलने से इतने कुपित हो गए है और सभी दलों के राजनेताओं पर से इनका विश्वास हट जाने से इन लोगो ने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान न करने का निर्णय किया है । गांव वालों ने गांव के बाहर "रोड नही तो वोट नही " और किसी भी दल के नेता हमारे गांव में आकर परेशान न करे " वाला बैनर लगा दिया है । यह बैनर साबित करता है कि सरकारी आंकड़ों में विकास और हकीकत के विकास में कितना अंतर होता है ।
बता दे कि "रोड नही तो वोट नही" नारे के साथ नगरा ग्रामपंचायत के ब्राम्णपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। रोड नही तो वोट नही व कोई भी राजनीतिक दल के नेता हमसे वोट मांग कर परेशान न करें , स्लोगन लिखे बैनर को गांव के बाहर लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया पांच सौ मतदाताओं वाला ब्राम्णपुरा 7 दशक बाद भी मूलभूत सुविधाओं से बंचित है आरोप लगाया कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधि वोट के समय आश्वासनों का घूंट पिलाते हैं लेकिन जीतने के बाद इस गांव मे दर्शन भी नही देते हैं। बिजली व शौचालय के मामले मे भी यह गांव शून्य पर है। यह भी आरोप लगाया कि इस गांव का मतदान केंद्र करीब 1 किमी दूर जहांगीरापुर मे स्थित है। बूथ पर जाने के लिए रास्ता भी नही है। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर भगमलपुर से निकल कर ब्राम्णपुरा होते हुए ढेकवारी तक जाने वाली सडक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। काफी समय पूर्व लगा खडंजा पूरी तरह से टूट चुका है। गांव से नगरा जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पडता है। रोड बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बार बार आश्वासन दिया किंतु सभी का आश्वासन झूठा निकला। चेताया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो किसी भी जनप्रतिनिधि व नेता को गांव मे घुसने नही दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संजय पांडेय , ओंकार पांडेय, दशरथ पांडेय , श्रीराम पांडेय , कृपाशंकर पांडेय , शेषनाथ पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे।