हल्दी बलिया : टायर फटने से खाई में पलटी ट्रक , चालक गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में भर्ती
टायर फटने से खाई में पलटी ट्रक , चालक गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में भर्ती
डॉ सुनील ओझा
हल्दी बलिया 6 अप्रैल 2019 ।।राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सीताकुंड ढाले के समीप शनिवार को लालबालू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण ड्राइवर घायल हो गया ।पीछे से साथ आ रही ट्रक के चालकों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक का शीशा तोड़कर घायल चालक को निकाल कर इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले गए।
गाजीपुर जिला के प्रसादगंज निवासी ट्रक चालक शिव विलास यादव 45 बिहार के नासीरगंज से लालबालू लेकर मुहम्मदाबाद गाजीपुर जा रहे थे।वे तीन बजे भोर में जैसे ही हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड ढाले के समीप पहुंचे ट्रक का टायर फट गया।और ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।चालक व खलासी को निकलने का कोई रास्ता नहीं था।पीछे से आ रही अन्य ट्रक चालको व मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से ट्रक का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया।यूपी 61 टी 9448 के खलासी ने बताया कि चालक शिवविलास को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है।