Breaking News

लखनऊ : एक नजर गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के जीवन पर

एक नजर गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के जीवन पर
ए कुमार 

लखनऊ 15 अप्रैल 2019 ।।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर की प्रतिष्ठित सीट से प्रत्याशी बनाये गये रविकिशन  भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार कहलाते है । भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है । अब देखना है कि गठबंधन की शक्ति को रवि किशन कितना कमजोर कर पाते है । 
               पृष्ठभूमि 

रविकिशन का जन्म 17 जुलाई 1971 को जौनपुर के उत्तर-प्रदेश में हुआ था। अभिनेता रवि किशन की शादी प्रीति से हुई है।  रवि किशन को तीन बेटियां और एक बेटा है। 


कैरियर

रविकिशन भोजपुरी के बहुत ही उम्दा कलाकार हैं।  हालांकि लोग अभी भी भोजपुरी सिनेमा को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं।  जिसके लिए रवि किशन जी-तोड़ कोशिश में हैं कि और कॉलीवुड-टॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा को भी एक अच्छी पहचान मिले।  


रविकिशन और अजित सिंह स्टारर फिल्म जला देब दुनिया तुहरा प्यार में इस फिल्म का निर्माण एक अमेरिकन कंपनी ने किया था।  इस फिल्म की स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा के भोजपुरी सीरियल्स भी होस्ट करते हैं।  जिसमे बाथरूम सिंगर एक से बढ़कर एक जैसे शो शामिल हैं।  अभिनेता रवि को हिंदी सिनेमा में पहचान कलर्स के रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 6 से मिली।  वह इस शो में बतौर प्रतिभागी नजर आये थे।