Breaking News

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है कल प्रदेश में चार चुनावी जनसभाये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है कल प्रदेश में चार चुनावी जनसभाये
ए कुमार

लखनऊ 9 अप्रैल 2019 ।।
 योगी आदित्यनाथ जी 10 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे सीएस इण्टर कालेज फरीदपुर बरेली में आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 12ः40 बजे बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संघमित्रा मौर्य की चुनावी जनसभा को मुजडिया तिराहे के पास नर्सिंग होम के सामने बिलसी, बदायूं में संबोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री जी दोपहर 02 बजे मण्डी समिति का मैदान जरार, बाह आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी दोपहर 03 बजे एम.जी. कालेज ग्राउण्ड जलेसर टाउन, एटा में आगरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें।