Breaking News

गोरखपुर : बच्चों संग विवाहिता तीन दिन से लापता,परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गोरखपुर : बच्चों संग विवाहिता तीन दिन से लापता,परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ए कुमार

गोरखपुर 15 अप्रैल 2019 ।। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी रितेश सिंह पुत्र लालजी सिंह की शादी कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया निवासी प्रिया उर्फ लूसी सिंह से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी।प्रिया के दो पुत्री एवं एक पुत्र है।प्रिया बीते शनिवार को दिन में करीब दस बजे अपने तीनो बच्चो परिधि सिंह6वर्ष,प्रियांशी4वर्ष, युगराज 3 वर्ष के साथ मायके कुशीनगर को जाने के लिए निकली थी।रात करीब दस बजे तक मायके नहीं पहुची।इस बात की जानकारी होने पर पति रितेश एवं उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन बीबी बच्चों का पता नही चल सका।
पत्नी और बच्चों के लापता होने से परेशान रितेश ने सोमवार को पीपीगंज थाने में पत्नी और बच्चों के गुमशुदा होने की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।