देवरिया से भाजपा प्रत्याशी को बदलने के लिये वैश्य समाज की लामबन्दी , पीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर की मांग , चिट्ठी वायरल

कुलदीपक पाठक
देवरिया 20 अप्रैल 2019 ।। देवरिया में भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के खिलाफ वैश्य समाज लामबंद होता दिख रहा है । वैश्य समाज के नेता राजेश गुप्ता द्वारा सभी देवरिया के वैश्य समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की अपील वाला वायरल संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है । इस संदेश में कहा गया है कि यह लड़ाई वैश्य समाज के मान सम्मान की लड़ाई है । इसमें कहा गया है कि सपा नेता आजम खां और देवरिया लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी के बेटे में कोई फर्क नहीं है। जो जाति सूचक शब्दों से गाली देता है, और सत्ता के मद में चूर अपने तथाकथित गुंडों से यह नारा लगवाया है कि -"बनिया .....कराओ"
इस संबंध में पिछले दिनों देवरिया मद्धेशिया वैश्य समाज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रांतीय अध्यक्ष ने एक स्वर से बीजेपी के देवरिया कैंडिडेट को बदलने की देश के प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मांग की है ।कहा गया है भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो वैश्य समाज को असम्मानजनक, व अपमानजनक सूचक शब्दों का प्रयोग किया है, वो नेता बनने लायक नहीं है, अगर कैंडिडेट नही बदला गया तो मद्धेशिया समाज के लोग पूर्ण रूप बहिष्कार करेंगे है ,भले ही हमे देश के लिए एक सीट भाजपा को कम मिले, पर हमें साफ सुथरे प्रतिनिधि का चुनाव करना है, व अपने आत्मसम्मान की भी रक्षा करना है। वैश्य समाज पूर्ण रूप से देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है ।