बलिया : प्रशिक्षण के चौथे दिन 24 कर्मी गैरहाजिर,कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुई नामांकन की तैयारियां
प्रशिक्षण के चौथे दिन 24 कर्मी गैरहाजिर,कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुई नामांकन की तैयारियां
बलिया 19 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को भी 24 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें 18 पीठसीन व 6 मतदान अधिकारी प्रथम थे। सीडीओ ने सभी को एक बार चेतावनी जारी किया है कि 23 तक चलने वाली ट्रेनिंग में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को भी टीडी कालेज के 14 कमरों में चल रही ट्रेनिंग के दौरान सीडीओ बद्रीनाथ सिंह कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की अहम जानकारी देते रहे। उनके सहयोग में डीआईओएस भास्कर मिश्र, बीएसए सन्तोष राय, दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी केके राय व कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल थे। अधिकारियों ने एक बार फिर दोहराया कि इस बार आई आधुनिक तकनीक की वीवीपैट मशीन के रखरखाव के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। रखरखाव में बरती जाने वाली सावधानियों को बताया और पूरी जानकारी से स्पष्ट हो जाने को कहा। विभिन्न प्रकार के मत व आचार संहिता के अनुपालन से जुड़ी बातें भी बताई गई। डीडीओ शशिमौलि मिश्र भी साथ थे।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुई नामांकन की तैयारियां
बलिया 19 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित जगहों पर बैरिकेडिंग का काम जारी रहा।
गुरुवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया था। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले हर रास्ते पर मजबूती से बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए थे। नामांकन स्थल तक अधिकृत लोगों के ही पहुंचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई थी। निरीक्षण के एक दिन बाद ही तैयारियां शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार द्वारा बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया।