Breaking News

बलिया : डीएम ने की नामांकन व अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा

डीएम ने की नामांकन व अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा

बलिया 20 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की तैयारी अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने विकास भवन के एनआईसी कक्ष में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक के आगमन से जुड़ी तैयारी को पूर्ण कर लेने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि प्रेक्षक के ठहरने से लेकर उनके लिए इंटरनेट सुविधा से लैस कंप्यूटर, फैक्स मशीन सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरी कर ली जाए। नामांकन व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। नामांकन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और एसडीएम सिकंदरपुर को अहम दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, एडीएम राम आसरे, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रज किशोर दुबे समेत सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।