Breaking News

नगरा बलिया : तेज रफ्तार पिकअप ने रिक्शे को मारी टक्कर , रिक्शे के उड़े परखच्चे , रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल


दिग्विजय सिंह
नगरा बलिया 16 अप्रैल 2019 ।। नगरा रसड़ा मार्ग पर पांडेयपुर चट्टी पर मंगलवार को रिक्शे को रसड़ा से आ रही तेज रफ्तार पीकप ने टक्कर मार दिया, जिससे रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।आसपास के लोग तथा परिजन गम्भीर रूप से घायल रिक्शा चालक को नगरा में निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराकर सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
          थाना क्षेत्र के सोनापाली निवासी 70 वर्षीय काशी पुत्र छेदी राजभर घर से रिक्शा लेकर नगरा आ रहा था।अभी वह पांडेयपुर चट्टी पर आकर सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार पिकप ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे वह सड़क पर गिर गया तथा पिकप चालक उसे रौंदते हुए भाग निकला।रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोग व उसके परिजन घायलावस्था में रिक्शा चालक को नगरा स्थित किसी निजी चिकित्सक के पास ले गए तथा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।