नगरा बलिया : रफ्तार का कहर - तेज रफ्तार बाइक ट्रक से भिड़ी एक की मौत दो घायल

दिग्विजय सिंह
नगरा बलिया 16 अप्रैल 2019 ।।नगरा कस्बे के सिकन्दरपुर मार्ग पर भगमलपुर मोड़ के समीप सोमवार की रात को तेज रफ्तार बाइक के खड़ी ट्रक में टकरा जाने से बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुँच गई तथा घायल युवको को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुचाए, जहाँ चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी 20 वर्षीय वंदन शर्मा पुत्र त्रिलोकी शर्मा,30 वर्षीय बबलू चौहान व 24 वर्षीय पंकज चौहान पुत्रगण रामनिवास चौहान एक ही बाइक पर सवार होकर निमन्त्रण में गए थे।बाइक वंदन चला रहा था।रात को लगभग 11.30 तीनो वापस लौट कर घर जा रहे थे।अभी वे सिंकन्दर पुर मार्ग पर भगमलपुर मोड़ के समीप पहुँचे थे कि सड़क के बीचोबीच डिवाइडर निर्माण के लिए लगाए गए छड़ को देख बाइक चालक संतुलन खो बैठा जिससे तेज रफ्तार बाइक बाए साइड खड़ी ट्रक में जा टकराई।जिससे बाइक सवार तीनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुँच गई तथा घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुचाए।जहाँ चिकित्सक ने वंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया तथा बबलू व पंकज का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतक वंदन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया ।