बलिया :टीम भावना व मनोयोग के साथ करें काम: व्यय प्रेक्षक* व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ की बैठक, समझाए कार्य व दायित्व
टीम भावना व मनोयोग के साथ करें काम: व्यय प्रेक्षक
व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ की बैठक, समझाए कार्य व दायित्व
बलिया 23 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने व्यय अनुवीक्षण टीमों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने व्यय लेखा के अलावा वीडियो निगरानी दल व अन्य टीमों को उनके कार्य व दायित्वों को समझाया। साथ ही इससे जुड़ी एक बुकलेट देते हुए बकायदा अध्ययन कर लेने को कहा। व्यय से सम्बंधित कंट्रोल रूम पर कैसे बेहतर रिस्पांस मिले, इस पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी से दो टूक कहा, लोकतंत्र का यह महापर्व है। इसमें टीम भावना के साथ पूरे मनोयोग से काम करें तो अच्छा अनुभव मिलेगा और बेहतर रिजल्ट भी मिलेगा।
इससे पहले मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने अब तक हुई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बैठक में आए गाजीपुर के वरिष्ठ कोषाधिकारी अखिलेश सिंह ने मोहम्दाबाद व जहूराबाद विधानसभा की व्यय अनुवीक्षण से जुड़ी तैयारियों के बारे में बताया। व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने कुछ तैयारियों को जोड़वाते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम बैरिया विपिन जैन, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अमित राय, लेखाधिकारी जिला पंचायत विपुल सिंह समेत अन्य अधिकारी थे।
--
*बैरिया विस का किया निरीक्षण*
व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने मंगलवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम बैरिया विपिन जैन के साथ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर व्यय अनुवीक्षण से जुड़ी टीमों के कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम और टीमों के सदस्यों को उनके कार्य के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
जिले में आए दोनों निर्वाचन व्यय प्रेक्षक, इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
बलिया 23 अप्रैल 2019: लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त दोनों व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार व दीपेन कर्माकर का आगमन जिले में हो चुका है। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र बलिया के व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के कक्ष संख्या-2 में निवास कर रहे हैं। इनका नंबर 05498-220114 तथा 8765085342 है। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के व्यय प्रेक्षक दीपेन दीपेन कर्माकर सिकंदरपुर में जिला पंचायत के अतिथि गृह में रहेंगे। इनका संपर्क नंबर 05498-270350 तथा 8765044326 है। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए इन नंबरों या स्थान पर संपर्क कर सकता है।