Breaking News

गोरखपुर : जेई साहब से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके अंदर जाने की बात कहना होमगार्ड को पड़ा महंगा : जेई ने हेलमेट से पीटपीट कर किया अधमरा

गोरखपुर : जेई साहब से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके अंदर जाने की बात कहना होमगार्ड को पड़ा महंगा : जेई ने हेलमेट से पीटपीट कर किया अधमरा



गोरखपुर 6 अप्रैल 2019 ।। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री चौराहा के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय के जेई केके कुशवाहा ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान रविन्द्र चौधरी को केवल इसलिए पीटकर अधमरा कर दिया कि उसने जेई साहब से रजिस्टर पर दस्तक करके अंदर जाने की बात कही थी।जेई साहब  को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने होमगार्ड के जवान को अपने हेलमेट से मार मार कर अधमरा कर दिया ।

घायल होमगार्ड का जवान आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा लेकिन उसकी मदद करने के लिये कोई आगे नही आया । सूचना मिलने पर उसकी बहन वहां पहुंची और 100 नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी पुलिस को दिया ।फिलहाल होमगार्ड का इलाज गोरखपुर के जिला चिकित्सालय में चल रहा है । मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर छानबीन में लगी हुई है।