Breaking News

गोरखपुर : भाजपा प्रत्याशी रवि किशन का गोरखपुर आगमन कल , होगा जोरदार स्वागत

भाजपा प्रत्याशी रवि किशन का गोरखपुर आगमन कल , होगा जोरदार स्वागत
ए कुमार

गोरखपुर 17,अप्रैल 2019।। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र सदर लोकसभा के घोषित प्रत्याशी हिंदी और भोजपुरी सिनेस्टार रवि किशन शुक्ला कल गोरखपुर आएंगे।
गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करने पर सहजनवा विधानसभा एवं गोरखपुर जिले के कार्यकर्ता उनका भब्य स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
रवि किशन के प्रत्याशीता के बाद प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी के मद्देनजर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव एवं लोकसभा संयोजक राम जियावन मौर्य की योजना में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन के लिए रोडमैप तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर सदर लोकसभा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज का परम्परागत यह संसदीय क्षेत्र है और उनके आशीर्वाद से पार्टी के घोषित प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला को ऐतिहासिक मतों से विजय श्री दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हैं, और कल ऐतिहासिक स्वागत से उनके चुनाव अभियान का आगाज होगा। कल प्रातः 7 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर 10 बजे सहजनवा,11 बजे नौसढ़ चौराहे क्रमशः ट्रांसपोर्ट नगर, गोलघर काली मंदिर पर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा एवं शहर विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। रवि किशन गोरखनाथ मंदिर पहुँचकर गुरु गोरक्षनाथ जी का दर्शन,पूजन,अर्चन करेंगे, इसके पश्चात दिन में 1बजे भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज में उनका आगमन होगा जहां पर सामूहिक रूप से  उनका परिचय, स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला बेनीगंज कार्यालय पर दिन में 3 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे
 बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,  जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक राम जियावन मौर्य क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।