Breaking News

साध्वी प्रज्ञा का बयान : जेल में पिटते-पिटते सुबह हो जाती थी




19 अप्रैल 2019 ।।

मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से बीजेपी का प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जेल में कथित यातनाओं के बारे में बताते-बताते रो पड़ीं. साध्‍वी प्रज्ञा ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'वो (जेल अधिकारी) कहलवाना चाहते थे कि मैंने विस्‍फोट (मालेगांव धमाका मामला) किया है और मुस्लिमों को मारा है. सुबह हो जाती थी पिटते-पिटते. पीटने वाले लोग बदल जाते थे, लेकिन पिटने वाली मैं सिर्फ अकेली रहती थी.'

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ना जाने मुझसे किसका बदला लिया है. विधर्मी और देशद्रोही लोगों ने मुझे टारगेट किया लेकिन हमेशा देशहित की बात और काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के मुख्य सूत्रधार दिग्विजय सिंह हैं.साध्वी ने यह भी कहा कि मैं नेतागिरी करने नहीं आई हूं, मैं धर्म युद्ध करने आई हूं. मेरा नाम स्वामी पूर्णचेतना है, इसलिए मैं चेतना जगाने आई हूं. ये सब बाते प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल के हुजूर विधानसभा में एक बैठक के दौरान बोल रहीं थीं.
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को प्रज्ञा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस साल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रयागराज कुंभ के दौरान भारत भक्ति अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर भी बनाया गया था.