Breaking News

मालेगांव ब्लास्ट में मारे गये लोगो के परिजनों की अंग्रेजी अखबारों से अपील : साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोका जाय




19 अप्रैल 2019 ।।

मालेगांव ब्लास्ट केस में जमानत पर बाहर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इस ब्लास्ट में निशाना बने लोगों के परिजनों ने गुहार की है. कुछ अंग्रेजी अख़बारों के अनुसार इसका निशाना बने दो लोगों के परिजनों ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कोर्ट से गुहार की है ।

 इस मामले में स्पेशल जज वीएस पदलकर ने ठाकुर को एप्लीकेशन का जवाब देने को कहा है. प्रज्ञा ठाकुर अभी जमानत पर बाहर चल रही हैं.

बता दे कि मालेगांव ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मरने वालों में निसार अहमद सैय्यद बिलाल का बेटा सैय्यद अज़हर भी शामिल था.