Breaking News

ओमप्रकाश राजभर बड़ा दांव : क्या ज्यादे से ज्यादे सजातीय उम्मीदवारों पर लगायेगे दांव ?

ओमप्रकाश राजभर बड़ा दांव : क्या ज्यादे से ज्यादे सजातीय उम्मीदवारों पर लगायेगे दांव ?
संजोग कुमार सिंह

लखनऊ 15 अप्रैल 2019 ।। एनडीए से अलग होकर 25 लोक सभा सीटो पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले ओमप्रकाश राजभर , एक और बड़ा दांव लगाने जा रहे है । सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि श्री राजभर 25 सीटों में से लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक राजभर प्रत्याशियों को उतारने का  निर्णय कर लिया है । श्री राजभर सजातीय उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाकर संभवतः यह भी साबित करना चाह रहे है कि राजभर समाज का कोई असली हमदर्द है तो सिर्फ वो ही । आज बलिया जनपद के रसड़ा में स्थित भासपा के केंद्रीय कार्यालय में 10 बजे से शाम सात बजे तक खूब गहमा गहमी रही । मंत्री श्री राजभर ने प्रत्येक लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों से मिल रहे थे । अभी आज लगभग 15 लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामो पर मुहर लगाने के लिये बैठक हुई थी । श्री राजभर पूरी सूची के साथ बलिया से लखनऊ के लिये  एकल पड़े है । सूत्रों ने बताया है कि आज जिन नामो पर सहमति बन सी गयी है , उसमे सलेमपुर से राजाराम राजभर ,विनोद तिवारी बलिया ,घोसी से महेंद्र राजभर,गाजीपुर से मेजर राम जी राजभर ,बस्ती से विनोद राजभर,कैशरगंज से पप्पू राजभर, आजमगढ़ से यशवंत उर्फ शिबली सिंह, संत कबीर नगर से सतीश राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है ।