Breaking News

बलिया : "साइबर योद्धा विजय संकल्प" के द्वारा बीजेपी नेताओ ने युवाओ को दिये विजय प्राप्त करने के गुरु मंत्र

"साइबर योद्धा विजय संकल्प" के द्वारा बीजेपी नेताओ ने युवाओ को दिये विजय प्राप्त करने के गुरु मंत्र

 बलिया 14 अप्रैल 2019 ।। स्थानीय गुरूद्वारा में आयोजित वैशाखी महोत्सव के बाद बापू भवन टाउन हाल में भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम ‘साइबर योद्धा विजय संकल्प‘ में शामिल भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने गंगा पार के गांव शिवपुर दीयर में आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। मौके पर अग्निपीड़ितों को यथा सम्भव मदद जिला प्रशासन की ओर से पहंुचाने का भरोसा दिया। 
रविवार को दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त तथा नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल शिवपुर दीयर के हरदेव सिंह के डेरा पहुंचकर अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया। इस अग्निकांड में इस डेरा के करीब एक दर्जन परिवार प्रभावित हुए है। अग्नितांडव ने रिहायशी मकान, गृहस्थी के सामान, अन्न, वस्त्र आदि को राख कर दिया। तेज पछुआ के कारण आग को नियंत्रित करना कठिन हो रहा था। भाजपा प्रत्याशी अग्नि पीड़ितों के साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में सभी लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के अलावे प्रेमनाथ सिंह, सुरजीत सिंह परमार, ठाकुर अनूप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद दुबे, वशिष्ठदत्त पाण्डेय, संजय मिश्रा, जीतेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक मौजूद रहे। 
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने गुरूद्वारा पहुंचकर सिक्ख समुदाय के पुरूष एवं महिलाओं को वैशाखी पर्व की शुभकामना दी। गुरूद्वारा में गुरूग्रंथ साहब दरबार में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया। श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद व विधायक का माल्यार्पण के साथ साफा बांधकर स्वागत किया।
भाजपा के आईटी सेल ने बापू भवन में लोकतंत्र के महासमर में युद्ध का निर्णायक दौर में पहुंचाने के लिए रविवार को बापू भवन में ‘साइबर योद्धा विजय संकल्प‘ का आयोजन किया। इसमंे भाजपा के करीब 400 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फागू चैहान ने कहा कि भाजपा की यह यूथ टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगी। सेल के जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त को आश्वास्त किया कि ये साइबर योद्धा अपने कौशल बल से इस वर्ष जीत के अंतर को ऐतिहासिक मोड़ तक पहुंचाएंगे। सांसद श्री मस्त ने कहा कि मुझे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को युवा टीम पर भरोसा है। युवा चाहे तो नये भारत की तस्वीर विश्व पटल पर चमकेगी। विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि नगर विधानसभा के कार्यकर्ता 19 मई को जीत के अंतर को ऐतिहासिक बनायेंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती कृष्णा पाण्डेय, अमृत सिंह डिंपल, डा. अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रधान संघ के मंडल् अध्यक्ष विमल कुमार पाठक, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा की नीतू राय, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, कमांतक पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।