Breaking News

बैरिया बलिया से सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान : अगर दंडित करने का मुझे अवसर मिला तो तुरंत आजम खान को पासपोर्ट बनवाकर भेज दूंगा पाकिस्तान , जया प्रदा पर आजम के बयान पर कहा यह आजम का आचरण

बैरिया बलिया से सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान : अगर दंडित करने का मुझे अवसर मिला तो तुरंत आजम खान को पासपोर्ट बनवाकर भेज दूंगा पाकिस्तान , जया प्रदा पर आजम के बयान पर कहा यह आजम का आचरण

बलिया 15 अप्रैल 2019 ।।आज़म खान द्वारा जयप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने पर बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने  बड़ा बयान दिया है ।सुरेंद्र सिंह ने आज़म खान को  बत्तमीज कहते हुए कहा कि इस आदमी को तो जेल में होना चाहिये । कहा कि जो भारत माँ को डायन कह सकता है वो भारत की बहु बेटियो को कुछ भी कह सकता है।

यह उसके संस्कार  है , जो बोल रहा है,इससे अधिक सोचने का स्तर आज़म खान के पास नही है।कहा कि
भारतीय संस्कृति में आज़म खान सबसे अमर्यादित टिप्पणी करने वाला नेता है।
 सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि अगर मुझे आज़म खान को दंडित करने का मौका मिलता है तो तुरंत पासपोर्ट बना कर पाकिस्तान भेजवा दूंगा ।