Breaking News

दिल्ली में गठबंधन की सुगबुगाहट, ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया सोमवार तक का समय

दिल्ली में गठबंधन की सुगबुगाहट, ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया सोमवार तक का समय
ए कुमार

नईदिल्ली 20 अप्रैल 2019 ।।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर शुक्रवार को सीटों के बटवारे पर दोनों दलों के बीच सकारात्मक संकेत मिले हैं। ‘आप’ ने गठबंधन की बातचीत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस को सोमवार तक का समय दिया है। इसके लिए पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के शनिवार को होने वाले नामांकन को स्थगित कर दिया है।