Breaking News

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में किसानों की पांच बीघे गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में किसानों की पांच बीघे गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक 
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट






बलिया 5 अप्रैल 2019 ।। बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध गांव में खेत मे पक कर खड़ी लगभग 5 बीघे की गेंहू की फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गयी । स्थानीय किसान अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन आग के रौद्र रूप ने कई किसानों की सालभर की कमाई को पल भर में ही खाक कर दिया । पीड़ित किसान सिर्फ अपने भाग्य को कोसते हुए अपना सिर पीटते रह गये । बताया जाता है कि यह आग शार्ट सर्किट के चलते खडी फसल में लगी है ।फसल मे आग लगने से गांव मे  अफरा-तफरी का महौल बन गया । जब तक सुखपुुुरा से
फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची आग अपना काम कर
चुकी थी । फायर ब्रिगेड के पहुंचने से सम्बंधित जब सवाल एसओ सुखपुरा से पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि आग को फायर ब्रिगेड ने ही बुझाई है । जब उनसे यह कहा गया कि उपलब्ध वीडियो में तो कही फायर ब्रिगेड दिख ही नही रही है तो गुस्से में बोले जब मैं कह रहा हूँ कि फायर ब्रिगेड पहुंची थी तो आप सवाल क्यों कर रहे है ? जब यह कहा गया कि क्या आप से पूंछ कर सवाल किया जाएगा तो फोन काट दिये । ऐसे में जब मीडिया के लोगो से एसओ साहब का यह व्यवहार है तो जनता से कैसा होगा खुद अंदाज लगाया जा सकता है । आज समझ मे आ रहा है कि ऐसे लोग ही पुलिस को मित्र पुलिस बनने में बाधक है ।