Breaking News

गोरखपुर : खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बॉसगाँव एसीजेएम कोर्ट में किया सरेन्डर,रिहा

 गोरखपुर : खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बॉसगाँव एसीजेएम कोर्ट में किया सरेन्डर,रिहा
ए कुमार

गोरखपुर 11 अप्रैल 2019 ।। गुरुवार को खड्डा के भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने एक पुराने मारपीट के मामले में बॉसगाँव एसीजेएम कोर्ट में सरेन्डर किया, जहाँ एसीजेएम प्रकाश चन्द शुक्ल ने 20 हजार के ब्यकिगत बन्ध पत्र एवं निजी  मुचलके पर रिहा कर दिया।
खड्डा विधायक अपने विद्यार्थी जीवन में भटौली महाविद्यालय छात्र रहे हैं ।उन्होंने सन 1989 में छात्र संघ चुनाव को लेकर भटौली में प्रदर्शन  चक्का जाम,आंदोलन जैसी अन्य गतिविधियों में शामिल रहे है ।इसी दौरान उनके ऊपर मारपीट का मामला दर्ज हुआ।जिसको लेकर बॉसगाँव न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
18 मार्च को बॉसगाँव थाना क्षेत्र के चतुर बंदुआरी निवासी विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के पैतृक घर पर बॉसगाव पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई करते हुए बॉसगाँव थानाध्यक्ष सन्तोष यादव ने कुर्की का नोटिस  चस्पा किया था। जिसके बाद विधायक आज कोर्ट में हाजिर हुये।