Breaking News

राफेल डील पर सुप्रीम फैसला आज : क्या दोबारा जांच का होगा आदेश ?




10 अप्रैल 2019 ।।

राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक अहम फैसला आएगा. कोर्ट ये तय करेगा कि क्या नए दस्तावेज़ सामने आने के बाद इस मामले में जांच की मांग पर दोबारा विचार किया जाए या नहीं. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जांच की मांग ठुकरा दी थी. लेकिन उसके बाद याचिकाकर्ताओं ने कुछ नए दस्तावेज़ कोर्ट को सौंपे हैं और कहा है कि इसके आधार पर कोर्ट राफेल डील की जांच कराए.

उनका आरोप है कि फ्रांस के एक निजी कंपनी से राफेल एयरक्राफ्ट के सौदे में भ्रष्टाचार हुए हैं और नियमों का उलंघन हुआ है. लेकिन सरकार का कहना है की जिन खुफिया दस्तावेजों का हवाला दिया जा रहा है वह रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए थे. चोरी के कागजात को आधार नहीं बनाया जा सकता. अब कोर्ट तय करेगा कि क्या जांच की मांग पर दोबारा सुनवाई होगी या नहीं.

अगर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो जाता है तो मोदी सरकार के लिए एक बड़ा झ्टका होगा. जांच की मांग पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने की है. वकील प्रशांत भूषण भी इसमें याचिकाकर्ता हैं.