नगरा बलिया : तीन साथियों संग 25 हजारी शातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे ,7 माह बाद हुआ सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा
तीन साथियों संग 25 हजारी शातिर लुटेरा / हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे ,7 माह बाद हुआ सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा
दिग्विजय सिंह/बृजेश सिंह
नगरा बलिया 10 अप्रैल 2019 ।। नगरा पुलिस व स्वाट टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली जब शातिर व 25 हजार का इनमिया हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया अपराधी नगरा, रसड़ा, सुखपुरा में दर्जनों मुकदमों में वांछित था। जिसकी तलाश पुलिस को कई माह से थी। किन्तु पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। लेकिन नगरा पुलिस व स्वाट टीम ने आतंक का पर्याय बने इन अपराधियो को धर दबोचने से नगरा की जनता ने राहत की सांस ली।
बलिया पुलिसअधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अपराधियों के बिरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नगरा यादवेंद्र पांडेय व स्वाट टीम राजकुमार सिंह को सूचना मिली कि नगरा बाजार के फल कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला रेकुवां नासिरपुर तिराहे पर वकील से गाली गलौज करने वाला अपराधी दो बाइको पर इसारी सलेमपुर के दादा की चट्टी से नगरा की तरफ रंगदारी वसूलने जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम रामबारी मोड़ पर गाड़ाबंदी कर आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम रोकी तो लड़खड़ाकर गिर पड़े। और पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस तीन बदमाशो को पकड़ने में कामयाब हो गयी। लेकिन एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशो ने पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम तौकीर खान उर्फ छोटे खान, रमेश हरिजन और अजय कुमार उर्फ गुड्डू बताया। तलाशी पर बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा, खोखा व कारतूस, चोरी की दो बाइक, एक लैपटॉप, दो मोबाइल के अलावा एक बायोमैट्रिक मशीन पुलिस ने बरामद की। इनके पास से कुछ नकद रुपये भी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस को बदमाशो ने बताया कि 13 सितंबर 2018 को ताड़ीबड़ागांव में सेल्समैन को गोली मारकर हत्या कर दी रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। वही 4 फरवरी को रघुनाथपुर में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक, छितौना नहर पर स्वर्ण कारोबारी, सिसवार चट्टी पर परीक्षार्थी का बैग लूटने के लिए गोली मारने, फल कारोबारी से रंगदारी मारने आदि घटनाओ में शामिल रहे है। पुलिस की माने तो इनपर रसड़ा, नगरा, सुखपुरा में 11 मुकदमे पहले से दर्ज है। हत्या, लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि है। नगरा पुलिस ने पकड़े गए तीनो अपराधियो को एक दर्जन से ऊपर धाराओ में चालान कर दिया।