Breaking News

मुम्बई : टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तीन महीने में दिया 220 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तीन महीने में दिया 220 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा
ए कुमार


मुम्बई 13 अप्रैल 2019 ।।
टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने मार्च के खत्म हुए साल की अंतिम तिमाही में 220 करोड़ रुपये चुनावी चंदा दिया है। कंपनी की तरफ से यह राशि इलेक्टोरल ट्रस्ट में जमा कराई गई है। कंपनी ने चंदे की इस राशि को अपने लाभ और हानि खाते के अन्य खर्चों की मद में दर्शाया है।
माना जा रहा है कि यह कंपनी की तरफ से दिया गया अब तक के सबसे अधिक चंदे में से एक है। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि इस चंदे का लाभ किस पार्टी को मिलेगा। टीसीएस समेत टाटा समूह की कंपनियां पहले भी इलेक्टोरल ट्रस्ट में चंदा देती रही हैं। टीसीएस ने इससे पहले प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट में चंदा दिया था।
इस ट्रस्ट की स्थापना साल 2013 में टाटा ट्रस्ट ने की थी। इस ट्रस्ट ने कई राजनीतिक दलों को चंदा दिया था। 1 अप्रैल 2013 से लेकर 31 मार्च 2016 के बीच इस ट्रस्ट ने सबसे अधिक चंदा कांग्रेस को दिया था। इसके बाद बीजू जनता दल का स्थान था। इस अवधि के दौरान टीसीएस ने सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।