जेपी नड्डा का गोरखपुर में मिशन 2019 मंथन , गोरखपुर से उम्मीदवार कौन ?का नही दिया जबाब
जेपी नड्डा का गोरखपुर में मिशन 2019 मंथन , गोरखपुर से उम्मीदवार कौन ?का नही दिया जबाब
गोरखपुर 5 अप्रैल 2019 ।।
जेपी नड्डा का मिशन 2019 मंथन, कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया गुरु मन्त्र, जी हां आज गोरखपुर के बेनीगंज पार्टी कार्यलय पर पहुचे बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री जीपी नड्डा का बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोर दार स्वागत किया, और गर्म जोश के साथ उनका सम्मान किया, जेपी नड्डा पार्टी कार्यालय पहुचते ही बैठक करने के लगे, और मिशन 2019 का मंथन भी किया ।
गोरखपुर के बेनीगंज बीजेपी पार्टी कार्यालय पर आज केंद्र के मंत्री व् चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा पहुचे, और एक बैठक को संबोधित किया, इस बैठक का उद्देश्य मिशन 2019 को लेकर था । आपको बतादे, कि बीजेपी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जे.पी नड्डा बेनीगंज में स्थित पार्टी कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के सभी 13 लोकसभा क्षेत्र के संयोजको, और प्रभारियों के साथ करने पहुंचे,।माना जा रहा है, कि गोरखपुर सदर, देवरिया, लालगंज और घोषी लोकसभा के टिकटों को लेकर फीड बैक भी लिए ।नड्डा की बैठक में कुल 31 पदाधिकारी मौजूद रहे, 13 लोकसभा के 13 प्रभारी, 13 संयोजक, छेत्रीय अध्यक्ष, 3 क्षेत्रीय महामंत्री और महामंत्री संगठन व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी मौजूद थे | उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से प्रवीण निषाद के पार्टी में शामिल होने पर और गोरखपुर से सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर वह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए, साथ ही जब गोरखपुर के सीट के उथल पुथल को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था, कि ये पुथल पुथल तो जाहिर है, होना और जल्द ही टिकट कि घोषणा भी हो जाएगी |
जे.पी नड्डा (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार|
गोरखपुर के बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर जेपी नड्डा ने अपने कार्यकर्ताओ को जहा गुरु मन्त्र दिया वही उनसे फीड बैक भी लिया, क्योकि गोरखपुर सहित तमाम आस पास के लोक सभा सिट के सम्बंधित पद्दधिकरियो के साथ वो मौजूद थे, और सभी ने बारी बारी उन्हें फीड बैक दिया, फिलहाल गोरखपुर के सीट से भी जल्द ही पर्दा उठाने की बात उन्होंने कही है |


