Breaking News

राजनैतिक दलों संग पुलिस के जवानों ने मनाई अम्बेडकर जयंती ,एसएसपी के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती फायर स्टेशन पर मनी धूमधाम से



राजनैतिक दलों संग पुलिस के जवानों ने मनाई अम्बेडकर जयंती ,एसएसपी के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती फायर स्टेशन पर मनी धूमधाम से
ए कुमार






गोरखपुर 14 अप्रैल 2019 ।।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 128 वा जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ जिला प्रशासन ने भी बड़े ही धूमधाम से कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में एडीएम (वित्त )विधान जयसवाल व नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने मनाया। मालूम हो कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौराहे पर अंबेडकरवादी जागरण मंच के चंद्रशेखर के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को फूल माला  पहनाकर जन्म दिन मनाया गया । भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण किया गया । इसी तरह अंबेडकर चौराहे पर विभिन्न संगठनों के लोग डॉ भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर जन्मदिन की खुशियां मनायी । इसी तरह सपा के पूर्व विधायक डॉक्टर मोहसिन खान के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता गोरखपुर फायर स्टेशन डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती फायर स्टेशन के सभी कर्मचारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ मनाया।

 बता दे कि आज 14 अप्रैल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाबा साहेब की जयन्ती मनायी जा रही है साथ ही पुरे विश्व में आज ही अग्निशमन दिवस फायर सर्विस कर्मियों द्वारा मनाया जा रहा है।इस अवसर पर गोरखपुर फायर सर्विस द्वारा भी शोक परेड का आयोजन किया गया ।  ऊर्जावान, यशस्वी व हम सबके मार्गदर्शक सी. एफ. ओ.  डी. के सिंह  के सफल निर्देशन में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की गरिमामय उपस्थिति में समस्त फायर कर्मियों ने अपने बलिदानी साथियो का स्मरण कर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर भविष्य में पुरी निष्ठा व लगन से अग्निशमन/जीव रक्षा का कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर  सी. एफ. ओ.  द्वारा  वरिष्ठ पु. अधीक्षक  को उपलब्ध अग्निशमन उपकरण/वाहनों के कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर दिखाया  गया।