देवरिया : पीठासीन अधिकारी व प़थम मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण हेतु तैयारियां हुई पूर्ण ,आज टाउन हाल के साथ साथ 11 कक्षों में होगा प्रशिक्षण
पीठासीन अधिकारी व प़थम मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण हेतु तैयारियां हुई पूर्ण ,आज टाउन हाल के साथ साथ 11 कक्षों में होगा प्रशिक्षण
कुलदीपक पाठक
देवरिया 20 अप्रैल 2019 ।। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने जनपद में संपन्न होने वाले सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2019 को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों के रूप में नियुक्त पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो भी कार्मिक अनुपस्थित रहेगा उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 1951(1951 का 43) की धारा 26 की उपधारा-1 और उप धारा-3 के अनुसरण में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी ।
उपरोक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी स्वीप शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउन हॉल निकट जिलाधिकारी आवास सुभाष चौक में प्रथम मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा| उन्होंने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल 2019 को कोड संख्या 01 से 800 तक, 21 अप्रैल को 801 से 1600 तक, 22 अप्रैल को 1601 से 2400 तक, 23 अप्रैल को 2401 से 3200 तक, 24 अप्रैल को 3201 से 4000 तक, 25 अप्रैल को 4001 से 4800 तक, 26 अप्रैल को 4801 से 5600 तक, 27 अप्रैल को 5601 से 6400 तक तथा 28 अप्रैल 2019 को 6401 से 7031 तक के निर्धारित कोड संख्या के पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस नियुक्ति पत्र में दी गयी कार्मिक कोड संख्या प्रथम प्रशिक्षण हेतु ही मान्य होगी। उन्होने कहा कि नियुक्ति पत्र मेंउन्होंने सभी संबंधित पीठासीन अधिकारियों वह प्रथम मतदान अधिकारियों को आगाह किया है कि वह प्रशिक्षण कार्य में बिना किसी लापरवाही के प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि आगामी 19 मई 2019 को संपन्न होने वाले मतदान के दिन मतदान कार्य को अच्छे से अंजाम दे सके और मतदान निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके| उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता / लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में आने वाले पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों के वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था विकास भवन में की गई है ।