Breaking News

गोरखपुर :डीएम ने दी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव संबंधी विशेष जानकारी

डीएम ने दी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव संबंधी विशेष जानकारी
ए कुमार



गोरखपुर 23 मार्च 2019 ।।गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की सामान्य लोकसभा चुनाव सम्बंधित अहम मीटिंग जिलाधिकारी गोरखपुर की अध्यक्षता में हुआ जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि गोरखपुर जनपद में 19 मई को मतदान है उसकी तैयारी सभी जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को बारीकी से बताया गया। जिसमे प्रमुख रूप से सीडीओ अनुज कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आकांक्षा राणा पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह उप जिलाधिकारी खजनी उप जिलाधिकारी बांसगांव उप जिला अधिकारी गोला उप जिला अधिकारी कैम्पियरगंज उप जिला अधिकारी चौरीचौरा उप जिलाधिकारी सहजनवा  सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।