Breaking News

पाकिस्तान को पुलवामा का जवाब: वायुसेना ने पीओके के आतंकी अड्डों पर की भीषण बमबारी




पाकिस्तान को पुलवामा का जवाब: वायुसेना ने पीओके के आतंकी अड्डों पर की भीषण बमबारी
ए कुमार की रिपोर्ट
नईदिल्ली 26 फरवरी 2019 ।।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत में लगातार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही थी। इसी बीच आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, '26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को वायुसेना हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।'

सीमा पर तनाव के मद्देनजर भारतीय वायुसेना ने अपने सभी अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। ऐसा पाकिस्तानी सेना की तरफ से होने वाली संभावित कार्रवाई के मद्देनजर किया गया है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर ने आरोप लगाया था कि भारतीय वायुसेना का विमान एलओसी पार करके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुस आया था। जिसका पाकिस्तानी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और वायुसेना को वापस लौटना पड़ा।

अपने पहले ट्वीट में गफूर ने लिखा था, 'भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत उसका जवाब दिया। भारतीय विमान वापस लौटे। इसके बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।'

इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में गफूर ने लिखा, 'भारतीय विमानों ने मुजफ्फराबाद इलाके से घुसपैठ की। पाकिस्तानी वायुसेना ने समय पर और प्रभावी कार्रवाई की जिसके कारण भारतीय वायुसेना वापस लौट गई। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ।'

इससे पहले पिछले शुक्रवार को आसिफ गफूर ने कहा था कि हम जंग के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं लेकिन यदि दूसरी तरफ से युद्ध होता है तो हम उसका उचित जवाब देंगे। वहीं सोमवार और मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने रात को कई बार भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सेना जिसका माकूल जवाब  रही है।

14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान रोजाना एलओसी पर मोर्टार दाग रहा है। इसी बीच पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर भारत की शिकायत की थी। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया था कि उनका देश शांति चाहता है लेकिन भारत युद्ध की तैयारी कर रहा है

एलओसी पार कर वायुसेना ने गिराए 1000 किलो विस्‍फोटक, बड़े आतंकी कैंप को किया तबाह


26 फरवरी की सुबह 03:30 बजे मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों के एक ग्रुप ने एलओसी के पार एक बड़े आतंकवादी कैंप पर हमला किया और इसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एलओसी के पार आतंकी कैंपों पर 1000 किलो के बम गिराए गए। सूत्रों के मुताबिक 12 मिराज 2000 जेट्स इस ऑपरेशन में शामिल थे। जिन्होंने एलओसी के पार 1000 किलो के बम आतंकी कैंपों पर गिराए और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने मान लिया है कि LOC पर भारतीय विमान मौजूद थे। इस कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना ने भी मुहर लगा दी है। भारतीय वायुसेना की तरफ से पीओके के बालाकोट में ये बमबारी की गई है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

पुलवामा का बदला: जानिए, उस 21 मिनट के बारे में सब कुछ, जब 12 मिराज के हमले से कांपा पाकिस्तान, 300 आतंकी ढेर

 भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वायुसेना अपने 12 मिराज विमानों को लेकर एलओेसी पार POK  में गई और जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बरसाए हैं. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सेना को पूरी छूट दी गई है।

12 मिराज विमानों से गिराए गए 1000 किलो बम

न्यूज़ के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने एलओेसी को पार कर 12 मिराज विमानों की मदद से जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए हैं. इस कार्रवाई में भारत ने अपने लड़ाकू विमान मिराज का इस्तेमाल किया है. 21 मिनट तक एयरफोर्स की ये सर्जिकल स्ट्राइक चली, इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैएबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कैंप तबाह हुए हैं. बड़ी जानकारी के मुताबिक कुल 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं।

बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी को बनाया निशान

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में ठिकाने तबाह किए हैं. इसके साथ ही जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट की ओर से ये एक्शन किया था. बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. इसके बाद मुजफ्फराबाद में सुबह 3.48 बजे से 3.55 बजे तक और चकोटी में सुबह 3.58 बजे से 4.04 बजे तक स्ट्राइक की गई।
भारतीय सेना की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था. किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस पूरी कार्रवाई की कमांड भारतीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अपने हाथ में ले रखी थी।