बलिया में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स फेमिली से बदमाशो ने मांगी 3 करोड़ की रंगदारी , काउंटर पर लिफाफा रखने के बाद मोबाइल पर दी 12 तारीख तक की मोहलत
बलिया में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स फेमिली से बदमाशो ने मांगी 3 करोड़ की रंगदारी , काउंटर पर लिफाफा रखने के बाद मोबाइल पर दी 12 तारीख तक की मोहलत
बलिया 7 फरवरी 2019 ।।
अपराधियो के हो रहे लगातार एनकाउंटर के बाद भी सूबे में नही थम रहा अपराध का बोलबाला।जी हां, उत्तर प्रदेश के बलिया में शहर के बीचों बीच सबसे बड़े निजी नर्सिंग होम के दो नामचीन डॉक्टर अपराधियो के रडार पर है जिनको लिफाफा भेजकर तीन तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई है । तीन करोड़ नही देने पर फ़ोन से जान से मारने की धमकी मिलने से डॉक्टर के परिजन दहशत में है । वही बलिया पुलिस ने डॉक्टर के परिजन को सुरक्षा मुहैया कराते हुए इस घटना में शामिल अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है ।
वी ओ 1- दरसल पूरा मामला 06 फरवरी की सुबह का है। जरा इस cctv फुटेज को गौर से देखिए यह तस्वीरे शहर के बीचों बीच बने सबसे बड़े नर्सिंग होम होलिस्टिक क्योर की है।जहाँ मुंह में डॉक्टर वाली मास्क,आंखों में काला चश्मा पहने किस तरह से अपराधी काउंटर पर तीन करोड़ की फिरौती मांगने का लिफाफा रखकर चलते बना।पीड़ित डॉक्टर विनोद सिंह की माने तो एक इंडिया के नंबर से फ़ोन कॉल आया जिंदा रहना है तो तीन करोड़ पैक कर विदेश के नंबर पर वट्सअप कर जानकारी दे नही देने पर अपराधियो ने 12 तारीख तक डॉक्टर की साँसे चलने की इजाजत दी है।डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है पुलिस ने इनकी सुरक्षा में चार कांस्टेबल तैनात है।
बाईट-डॉ जितेंद्र सिंह (पीड़ित डॉक्टर)
बाईट- डॉ विनोद सिंह (पीड़ित डॉक्टर)
वी ओ 2- पूरे मामले में पुलिस ने डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले की जांच की जा रही है, कह रही है और अपराधियो को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
बाईट- विजय पाल सिंह (ASP BALLIA )



