बलिया : नारी निकेतन की बालिकाओं संग हैप्पी न्यू ईयर
नारी निकेतन की बालिकाओं संग हैप्पी न्यू ईयर
बलिया 2 जनवरी 2019 ।। नया साल का पहला दिन नारी निकेतन निधरिया के बालिकाओं के नाम रहा । निकेतन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने बालिकाओं को नये साल की बधाई दी ।
जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा नारी निकेतन निधरिया में बालिका दिवस शिविर का आयोजन किया गया । प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने निकेतन की बालिकाओ को जैसे ही नये साल की बधाई दी वैसे ही छात्राओं ने बारी से बारी से सचिव को भी बधाई दी। शिविर में कर्णवाल ने छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति विधिवत जानकारी दी । कहा कि किसी भी प्रकार की कोई बात होती है तो बिना कोई संकोच किये आप जानकारी दे। जागरूक करने के बाद कर्णवाल ने निकेतन विधिवत निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को भी देखा ।
बलिया : नारी निकेतन की बालिकाओं संग हैप्पी न्यू ईयर
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
January 02, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
January 02, 2019
Rating: 5







