देवरिया : वीर शिरोमणि रूपन बारी जयंती में विशेष योगदान देने वाले बारी स्वजातीय बंधुओं को अखिल भारतीय बारी संघ ने किया सम्मानित
वीर शिरोमणि रूपन बारी जयंती में विशेष योगदान देने वाले बारी स्वजातीय बंधुओं को
अखिल भारतीय बारी संघ ने किया सम्मानित
कुलदीपक पाठक
देवरिया 2 जनवरी 2019 ।। अखिल भारतीय बारी संघ की एक आवश्यक बैठक राम अशीष बारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुद्रपुर मोड़ स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अशीष बारी ने की व संचालन वरिष्ठ संरक्षक शारदानंद बारी ने।
बैठक में वीर शिरोमणि रूपन बारी जयंती में अपना विशेष योगदान देने वाले बारी स्वजातीय बंधुओं को प्रमाणपत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अशीष बारी ने कहा कि जिले के दो पदाधिकारियों के सम्मान की रक्षा अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा देकर हर हाल में स्वजातीय बंधुओं की हर हाल में रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उच्च पदाधिकारियों से अवगत करा रहा हूं कि बैठकर सजातीय बंधुओं के साथ उनके सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं वरना आप कुर्सी के काबिल नहीं रहेंगे क्योंकि स्वजातीय बंधुओं का सम्मान ही सबके लिए सर्वोपरि है।
इस दौरान बैठक में युवा जिला अध्यक्ष रजत बारी, पप्पू बारी जिला अध्यक्ष मऊ, वरिष्ठ संरक्षक राजकुमार बारी, रविंद्र कुमार बारी जिला प्रभारी, शिवनाथ बारी, राम नगीना बारी, राम आसरे बारी, स्वामीनाथ बारी, जिला महामंत्री मोतीचंद बारी, सांस्कृतिक अध्यक्ष मनीष बारी, महामंत्री देवदत्त प्रसाद बारी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बारी, अमित कुमार बारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार बारी, कोषाध्यक्ष संदीप बारी, युवा उपाध्यक्ष शनि बारी, मारकंडे बारी, चुलाई बारी, सोहन बारी, देवानंद बारी, वरिष्ठ छायाकार घनश्याम रावत पत्रकार, रामानंद जी, रामदयाल, अभय कुमार, अजय कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, ध्रुप जी बारी, चंदन बारी, दिलीप कुमार, बृजेश कुमार, दुर्गेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रह्लाद बारी, विजय शंकर बारी, उमेश शरण बारी, सुभाष बारी, सुभाष प्रसाद लेखपाल, नारायण बारी, पारसनाथ रौनियार, संजय, रवि रावत आदि मौजूद रहे