Breaking News

चितबड़ागांव बलिया : साल के पहले दिन गुरु की पूजा करने उमड़ा शिष्यों का रेला

साल के पहले दिन गुरु की पूजा करने उमड़ा शिष्यों का रेला











 चितबड़ागांव बलिया 2 जनवरी 2019 ।। चितबड़ागांव के वासुदेवा गांव में साल के पहले दिन मेला जैसा माहौल उतपन्न हो गया था । मौका था चितबड़ागांव के सुप्रसिद्द ब्रह्म बाबा माधो ब्रह्म के भक्त और लाखों भक्तो के गुरु भरत जी उपाध्याय के चरण पूजन समारोह का । हजारों भक्तो का हुजूम अपने इस गुरुदेव के चरण में सिर झुकाकर आशीर्वाद लेने का । इसके लिये क्या छोटा क्या बड़ा , क्या आम क्या खास सभी मौजूद रहे । गुरु की महिमा का गुण गान करने के लिये एक संगीत पार्टी भी मौजूद थी जो अपने गीत संगीत से उपस्थित सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर रही थी । गुरुदेव भरत उपाध्याय ने सभी लोगो को यश कीर्ति सफलता मिले इसका आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा ।






इस कार्यक्रम को आयोजित करने में भाजपा के युवा नेता साकेत सिंह सोनू के छोटे भाई डीएन सिंह ,दिवाकर उपाध्याय, टनटन बाबा,रामजी गौतम,साधु सिंह,बिमलेश यादव,बद्री गुप्ता,दीपक गुप्ता, अवनिन्द कुमार सिंह,संतोष कुमार गुप्ता,रमेश सिंह,रामायण यादव ,गोलू यादव,शेखर राय, केशरीनन्दन त्रिपाठी चेयरमैन चितबड़ागांव ,निक्कू उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।