Breaking News

सिकंदरपुर बलिया : संदिग्ध परिस्थियों में झुलसी महिला , अस्पताल में भर्ती

नुरुल होदा 

सिकन्दरपुर (बलिया)19 नवम्बर 2019 ।।  शनिवार की सुबह बालूपुर रोड में सनराइज इंग्लिश स्कूल के सामने एक महिला अपने घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर बुरी तरह झुलस गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उक्त महिला को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। किराना व्यवसाई संतोष गुप्ता का एक मकान बालूपूर रोड में भी है। जहां पर उनकी पत्नी जूली देवी(35) रहती हैं। लोगों ने शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास मकान से धुआं उठता देखा और उस ओर बढ़ चले तभी लोगों के कानों में किसी महिला के चिल्लाने की आवाज आई। लोगों को शक हुआ तो मकान के अंदर घुसकर देखा कि ताला बंद था। ताला तोड़ लोगों ने किसी भी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उक्त महिला के परिवार मे पति, एक लड़की और दो लड़के हैं।