Breaking News

देवरिया : नृत्य व गायन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल ऑडिशन सम्पन्न









कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट
देवरिया 16 दिसम्बर 2018 ।।
                सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था
पैराडाइजियल एकेडमी के तत्वावधान में सीसी रोड स्थित शहनाई उत्सव स्थली में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, डॉ अशोक सिंह, राणा प्रताप सिंह, पूनम मणि त्रिपाठी, मोहम्मद आलम, समीर काशीनाथ ने पुष्प अर्पित कर की। ऑडीशन की शुरुआत गायन विधा से कृष्ण कुमार मद्देशिया ने" दिल का आलम " की प्रस्तुति देकर की। इसी क्रम में अभिषेक मिश्रा...भोजपुरी लोकगीत, दूधनाथ..."वक़्त का ये परिंदा" गजल गीत सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।करुणेश मिश्रा..."आज जनकपुर में "भोजपुरी लोकगीत सुनाकर ज्यूरी को खड़े होने पर मजबुर कर दिया वही दर्शको ने भी जमकर तालियां बजाई। आन्या खान..."ये रेशमी जुल्फों का, बलराम कुशवाहा"...भोजपुरी फिल्मी गीत, पवन विश्वकर्मा..."आजा तुझको पुकारे मेरे गीत", अजित भारती... भोजपुरी गीत ,प्रवीण द्विवेदी... "सुन ले जरा", अपनी दावेदारी को मजबूत की। जय किशन डांस ग्रुप ने...रीमिक्स गीत, दीपक कन्नौजिया..."का के मारे जाई "गीत से सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
नृत्य विधा से स्वाति श्रीवास्तव... "इश्क़ सबा रीमिक्स सॉन्ग", पी0एस0 डांस अकेडमी... रीमिक्स, अमीषा व शिवानी डुएट डांस... रीमिक्स, मुश्कान मणि... धूम ताना, आर0जे0... रीमिक्स डांस, अंशु गुप्ता... रीमिक्स, बॉलीवुड डांस ग्रुप... रीमिक्स पैच डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रगति तिवारी... , पिंटू सिंह ग्रुप... रीमिक्स गीत, रजनीश... डांस, कृष्णा सिंह... बॉलीवुड, निकिता सिंह बैंड ने अपने गिटार वाद्य यंत्रों से दर्शकों का दिल जीत लिया। साहिल... रीमिक्स गीत, सिंपल मौर्या... आ अंते अमलापुरम पर प्रस्तुति से नृत्य की प्रस्तुति से अपनी दावेदारी को मजबूत किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा ने किया।
संस्था अध्यक्ष अमिताभ रावत ने बताया कि आगामी   6 जनवरी के फिनाले में आज के चयनित प्रतिभागीयों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
गायन विधा के निर्णायक के रूप में  पूनम मणि त्रिपाठी एवं शशिकांत मणि त्रिपाठी और नृत्य विधा निर्णायक की भूमिका मैं समीर काशीनाथ व मो0 आलम जी रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मदन शाही वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, अरुण बरनवाल अध्यक्ष रामलीला समिति, शांतिस्वरूप दुबे, मनीष मिश्रा, अभिषेक तिवारी आदि रहे।
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमिताभ रावत, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, महासचिव रवि कांत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनीष दुबे, मीडिया प्रभारी चंदन गुप्ता, संगठन मंत्री अनुपम मिश्र व रोहित रावत, रुद्रपुर इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंह, असलम अली सिद्दीकी सचिव, संयोजक राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शिवानंद विश्वकर्मा, अमरनाथ चौरसिया, राजू चौहान, नीरज शर्मा, अमन वर्मा, अनुपम मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, आयुष वर्मा, विवेक शुक्ला, ऋषि कांत मणि, शिव मिश्रा, रवी राज, मुरलीधर, तारकेश्वर विश्वकर्मा, सरस चंद जयसवाल, बरहज इकाई संयोजक संगम विश्वकर्मा, हर्षित श्रीवास्तव आदि रहे।