Breaking News

मिर्जापुर : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में हीरालाल पांडेय बने अध्यक्ष , सचिव चुने गये आशुतोष अग्रवाल




डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में हीरालाल पांडेय बने अध्यक्ष , सचिव चुने गये आशुतोष अग्रवाल 

मनीष कुमार पाण्डेय
 मिर्जापुर 22 दिसम्बर 2018 ।। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2019 के लिये अध्यक्ष पद पर हीरालाल पांडेय व सचिव पद पर आशुतोष अग्रवाल निर्वाचित घोषित किये गए हैं।  बता दें कि शुक्रवार को हुए चुनाव में कुल १७७५   वोटों में से १५६७   अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी तथा सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी थे ।  हीरालाल पांडेय सर्वाधिक ६२३ मत पाकर १३ मतों से विजयी घोषित हुए वहीं दूसरे स्थान ६१३ मत पर अनिल कुमार वर्मा 'निन्नी' रहे।  सचिव पद पर  आशुतोष अग्रवाल  ने १४३ वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज श्रीवास्तव हराकर कब्जा जमाया ।
  कई बार गिनती कराकर स्पष्ट हो जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुल १७४८ मतदाताओं में से १५६७ मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । जिसमें से अध्यक्ष पद के २७ मत अवैध पाए गए। कुल पांच अध्यक्ष प्रत्याशियों में  हीरालाल पाण्डेय ने सर्वाधिक ६२३ मत , अनिल कुमार वर्मा निन्नी ने  ६१३, प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने  २१९,   ओमकार नाथ दुबे ने ६४  अमरेश चन्द्र पाण्डेय को २१ मत मिला। हीरालाल पाण्डेय को १० मतों से विजई घोषित किया जाता है।  वहीं सचिव पद पर कुल चार प्रत्याशी रहे जिसके मत बाक्स से प्राप्त १५६७ मतों में से १५ अवैध मिले।   ६७७ मत प्राप्त करने वाले आशुतोष अग्रवाल को १४३ मतों से विजयी घोषित किया गया।  दूसरे स्थान पर रहे पंकज कुमार श्रीवास्तव ने ५३४ मत प्राप्त किया।  सत्य प्रकाश गुप्त  'गांधी' ने २८१, और अमिताभ केसरवानी ने ६० मत प्राप्त किया। 
उन्होंने बताया कि सदस्य कार्य कारिणी के वर्ष २०१९ के निम्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी घोषित किये गये । इसमें उपाध्यक्ष  ( वरिष्ठ) विनोद कुमार मिश्र, (कनिष्ठ) रुद्र प्रकाश गिरि , पुस्तकालय अध्यक्ष शशांक शेखर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,लेखा निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय , उपसचिव (प्रकाशन) गोपीकांत मिश्र , ( प्रशासन) अर्जुन प्रकाश पाठक, उपसचिव (सामान्य )अतुल कुमार द्विवेदी, वाटिकाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी यशवन्त कुमार सिंह घोषित हुए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल पांडेय ने कहा कि " जब तक अध्यक्ष पद पर नहीं जीतता लड़ाई तब तक जारी रखता।"   मेरा यह तीसरा प्रयास था । बता दें कि हीरा लाल पांडे ने पिछले दो वर्षों में  2017 व 2018 अध्यक्ष पद के लिए भी लड़ाई लड़ी थी।  जिसमें  सेकंड फाइटर रहे थे । नव निर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल पांडेय जुझारू किस्म के फौजदारी अधिवक्ता हैं। सभी जीते प्रत्याशियों ने हर्षमय आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रकट किया।