बोले सिकंदरपुर(बलिया)के विधायक संजय यादव :पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले सिकंदरपुर के मालवीय थे स्व बालेश्वर प्रसाद गुप्त
पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले सिकंदरपुर के मालवीय थे स्व बालेश्वर प्रसाद गुप्त : संजय यादव विधायक सिकंदरपुर
संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
सिकंदरपुर, बलिया 26 दिसंबर 2018 ।। क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्ता की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर कृतज्ञ विद्यालय परिवार ने अपनी श्रद्धांजलि बाल भोज आयोजित कर के दी। जिसमें लगभग 2000 से अधिक क्षेत्रीय बालक एवं बालिकाओं ने बाल भोज का लुफ्त उठाया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव रहे। श्री यादव ने अपने संबोधन में स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद के तब के शिक्षा क्षेत्र में पिछड़े सिकंदरपुर में शिक्षा की अलख जगाने में ताउम्र किये गये योगदान की चर्चा करते हुए सिकंदरपुर के मालवीय कहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । कहा कि स्व गुप्त जी ऐसे महान शिक्षाविद थे जिन्होंने निःस्वार्थ रूप से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान किया है। कहा जब भी सिकंदरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले व्यक्तियों की चर्चा होगी , स्व बालेश्वर प्रसाद गुप्त जी का नाम सबसे ऊपर और इस क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिये स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा । कहा कि इस क्षेत्र में उन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं को खोल कर क्षेत्र के पिछड़े इलाकों में भी शिक्षा रूपी ज्योति को जलाया है। जिसके लिए पूरा क्षेत्र ही उनके योगदान को भूल नहीं सकता है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए साइकिल, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को दिवाल घड़ी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज और गंगोत्री नेशनल स्कूल क्षेत्र का एक ऐसा स्कूल है जिसमें छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए पूरा विद्यालय परिवार समर्पित और प्रयत्नशील रहता है । स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्त की सोच को अमली जामा पहनाने के लिये सदैव तत्पर रहने वाले शिक्षकवृन्द और विद्यालय प्रबंधन बधाई के पात्र है । उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया तथा आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं अपने क्षेत्र के माननीय विधायक का आभारी हूं जिन्होंने हजारों छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में निःशुल्क आरो प्लांट दिया। जिससे छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके लिए मैं पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से सदैव आभारी रहूंगा। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, भोलाा सिंह, मंजय राय, मुक्तेश्वर वर्मा, दिनेश राजभर, जय प्रकाश वर्मा, ओपी यादव, राकेश सिंह, अनिल पांडेय, अंजनी यादव, रवि राय, अतुलेेश यादव, प्रेम शंकर सिंह, प्रधानाचार्यय राजेश गुप्ता, हीरा लाल वर्मा, शेखर गुप्ता, मनिन्द्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, कृति गुप्ता, रामजस राम, मदन गुप्ता, हेमंत राय, ओम प्रकाश वर्मा तेज प्रकाश पांडेय, कविंदर वर्मा, शुभेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता केदार गुप्ता व संचालन सन्तोष शर्मा ने किया।