Breaking News

बलिया में बोले मंत्री उपेंद्र तिवारी : धान खरीद में लगाये पूरा जोर , बिचौलिये के मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाई


धान की खरीद पर दिया जाय जोर -उपेन्द्र तिवारी

बलिया 01 दिसंबर 2018 ।। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारी अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र लोगों को दिलाना सुनिश्चित करें। सरकारी योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।  उपेंद्र तिवारी गत दिवस (देर सायं )   कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जनपद में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने धान खरीद का कार्य पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ किया जाए। धान खरीद में तेजी लाई जाए। बिचौलिये किसी भी दशा में सक्रिय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जन सुविधा केंद्रों के क्रियाकलापों पर नजर रखी जाए तथा प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से निर्गत किए जाए तथा गांवों में जो विकास कार्य कराए गए हैं उनके बारे में वॉल पेंटिंग कराई जाए। 
       जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने कहा कि एसडीएम व खंड विकास अधिकारी लगातार निरीक्षण कर संचालित योजनाओं की गुणवत्ता परखें। कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। बैठक में सलेमपुर के सांसद श्री रविंद्र कुशवाहा, विधायक श्री संजय यादव, विधायक श्री धनंजय कनौजिया, मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, अपर पुलिस अधीक्षक  विजय पाल सिंह उपजिलाधिकारीगण खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।