Breaking News

चिलकहर बलिया : कमल संदेश बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिखाई ताकत


कमल संदेश बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने दिखाई ताकत
राणा सिंह की रिपोर्ट


चिलकहर बलिया 17 नवम्बर 2018 ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमल संदेश बाइक रैली कुरेजी चट्टी से अश्वनी कुमार सिंह युवा नेता के नेतृत्व में निकली।
आपको बता दें कि पूरे देश में कमल संदेश बाइक रैली भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही है वहीं बलिया जनपद के घोषी लोक सभा क्षेत्र के कुरेजी से बाइक रैली सैकड़ो की संख्या में निकली।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे प्रदेश की लोक सभा क्षेत्रो से निकलने वाले कमल संदेश बाइक रैली के परिपेक्ष्य  में अवनीश कुमार सिंह   के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गयी । रैली की शुरुआत होने से पहले कुरेजी स्तिथि कैम्प कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर भारत की जनता 2014 के परिणाम को दुहराने जा रही है और देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी को पुनः दिल्ली की सत्ता पर बैठाने के लिये कमर कस चुकी है । आज की कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से हम संदेश देना चाहते है कि भाजपा के कार्यकर्ता जब भी चुनाव होगा ,हम तैयार है।
मुख्य रूप से साथ मे रहे दिनेश सिंह,गिरीश सिंह,नरेंद्र यादव,भुटेली सिंह,आशुतोष मास्टर आदि।