Breaking News

देवरिया : नृत्य व गायन प्रतियोगिता हेतु दूसरा ऑडिशन संपन्न , इसके विजेताओं को मिलेगा 6 जनवरी के फिनाले में प्रतिभा दिखाने का मौका







पैराडाइजियल एकेडमी के तत्वावधान में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन कार्यक्रम संपन्न

शिल्पी राज ने -हम तेरे शहर में आएं है मुसाफिर की तरह गीत सुनाकर ज्यूरी को किया खड़े होने पर मजबूर
कुलदीपक पाठक
देवरिया 25 नवम्बर 2018 ।। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था पैराडाइजियल एकेडमी के तत्वावधान में जनपद के मनोकामना पूर्ण संकट मोचन हनुमान मंदिर सीसी रोड देवरिया के निकट स्थित शहनाई उत्सव स्थली में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर डॉ अशोक सिंह, राणा प्रताप सिंह व राजेन्द्र जायसवाल ने पुष्प अर्पित कर की। ऑडीशन की शुरुआत गायन विधा से विकास तिवारी ने धूप में जलते हुए की, प्रस्तुति देकर की। इसी क्रम में दूधनाथ...जिंदगी में तो सभी प्यार, अभिषेक ...ओ मां- ओ माँ गीत सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शिल्पी राज...हम तेरे शहर में आएं है मुसाफिर की तरह गीत सुनाकर ज्यूरी को खड़े होने पर मजबुर कर दिया वही दर्शको ने भी जमकर तालियां बजाई। खुशबू कुमारी...एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, दीपक...माई के बिना केहू से, संजीव शर्मा...तेरी खुशबू, गौतम... हमरा खातिर भगवान तोहरा के,सत्य प्रकाश मणि... आज कल याद कुछ भी रहता, रंजीत पांडेय...हंगामा है क्यों बरपा पर अपनी दावेदारी को मजबूत की। प्रगति तिवारी...कमली-कमली, अन्या खान...दिल देता है रो रो दुहाई गीत से सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
नृत्य विधा से मेराज अंसारी... पैसे वाले नेता रीमिक्स सॉन्ग, अंशिका सिंह... ओ शराबी क्या शराबी, अमीषा व शिवम डुएट डांस... छम्मा छम्मा रीमिक्स, अमन विश्वकर्मा... पल ऐसा पल, साहिल... रीमिक्स डांस, अभिषेक कुमार... मिलता नहीं तेरा निशा, बॉलीवुड डांस ग्रुप... रीमिक्स पैच डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अभिषेक सिंह... इस कदर आपसे हमको मोहब्बत हुई, पिंटू सिंह ग्रुप... रीमिक्स गीत, शिवम... मैथिली गीत, जूही व नैनी... शोर मच जाएगा, निकिता सिंह बैंड ने अपने गिटार वाद्य यंत्रों से दर्शकों का दिल जीत लिया। नेहा दुबे... रीमिक्स गीत, प्रिंस जायसवाल... आ अंते अमलापुरम पर प्रस्तुति से नृत्य की प्रस्तुति से अपनी दावेदारी को मजबूत किया।
कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा ने किया।संस्था अध्यक्ष अमिताभ रावत ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को मेगा ऑडिशन होगा उसमें से चयनित प्रतिभागियो को 6 जनवरी के फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
गायन विधा के निर्णायक के रूप में शशिकांत मणि त्रिपाठी व नृत्य विधा निर्णायक की भूमिका में समीर काशीनाथ जी रहे। कार्यक्रम के अन्त में देवरिया के स्वतन्त्र फोटोग्राफर संतोष विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अमिताभ रावत, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा  व  चंद्र प्रकाश सिंह, महासचिव रवि कांत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनीष दुबे, मीडिया प्रभारी चंदन गुप्ता, संगठन मंत्री अनुपम मिश्र व रोहित रावत, रुद्रपुर इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंह, असलम अली सिद्दीकी सचिव, संयोजक राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शिवानंद विश्वकर्मा, अमरनाथ चौरसिया, राजू चौहान, नीरज शर्मा, अमन वर्मा, अनुपम मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, आयुष वर्मा, विवेक शुक्ला, ऋषि कांत मणि, शिव मिश्रा, रवी राज, मुरलीधर, तारकेश्वर विश्वकर्मा, सरस चंद जयसवाल, बरहज इकाई संयोजक संगम विश्वकर्मा, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।