बलिया : अब 18 की जगह 25 नवम्बर को विशेष अभियान तिथि, रबी उत्पादकता गोष्ठी 16 नवम्बर को
अब 18 की जगह 25 नवम्बर को विशेष अभियान तिथि
बलिया 14 नवम्बर 2018 : विधानसभा निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान की तिथि 18 नवंबर को परिवर्तित कर दिया गया है। अब 25 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने दी है।
रबी उत्पादकता गोष्ठी 16 नवम्बर को
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह की अध्यक्षता में 16 नवंबर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ऑफिसर क्लब में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। दर्जनभर कृषि से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे। कृषि वैज्ञानिक समसामयिक फसलों के बारे में बताएंगे। उप कृषि निदेशक इंद्राज ने किसानों को इसमें प्रतिभाग कर नवीन तकनीकी कृषि जानकारी हासिल करने की अपेक्षा की है।