Breaking News

गोरखपुर : पागल कुत्ते ने दर्जन भर से अधिक लोगों को काटकर किया लहूलुहान,दहशत

पागल कुत्ते ने दर्जन भर से अधिक लोगों को काटकर किया लहूलुहान,दहशत
अमित कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर 17 अक्टूबर 2018।।कैम्पियरगंज क्षेत्र के मोहनाग  गांव में बुधवार को पागल  कुत्ते  ने दर्जन भर से अधिक लोगों को काट लिया।कुत्ते  के काटने  से गाव में कोहराम मच गया।
बुधवार को मोहनाग गाव में पागल कुत्ते ने 612  वर्षीय उदयराज, अविनाश यादव,5 वर्षीया दिब्या पासवान,35 वर्षीय रामप्रकाश पासवान,18 वर्षीय विशाल कुमार ,7वर्षीय यशपाल,5 वर्षीय आयुष,35 वर्षीय गब्बू,25 वर्षीया आरती,5 वर्षीय गनेश,40 वर्षीय रामनिवास,11 वर्षीया प्रिया सहित दर्जन भर से अधिक लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर  घायल कर दिया। सभी घायलों को कैम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कुत्ते के काटने  की सुई लगवाने के साथ उपचार कराया गया।
  ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व  डीसीएम पर लादकर अज्ञात लोग रात में दर्जनों कुत्तों को छोड़ गये।कुत्ते झुण्ड में गाव में घूम रहे हैं।आज एक कुत्ते ने दर्जन भर से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया।हलांकि ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीटकर मार  डाला।कुत्ता घर में घुसकर बच्चों  को काट ले रहा था।