बलिया : कंटेनर से टकरायी बाइक , दो की घटना स्थल पर ही मौत
दया छपरा (बलिया) 13 अगस्त 2018 ।।
गाजीपुर से हाजीपुर एनएच 31पर स्थित दया छपरा ढाले के पास बैरिया से हल्दी की तरह आ रहे युवकों की बाइक के खड़ी कंटेनर में लड़ जाने से दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी ।बताया जाता है कि हल्दी थानाक्षेत्र के चौबे छपरा के पासवान बस्ती के दो युवक बाइक से बैरिया से वापस अपने घर आ रहे थे । दया छपरा ढाले के पास खड़ी कंटेनर में इनकी बाइक असंतुलित होकर टैंकर से भिड़ गए । भिड़ंत इतनी तगड़ी और आवाज के साथ हुई कि आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक दोनों लड़को की मौत हों चुकी थी ।एसओ बैरिया ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजवा दिया है । घटना रात आठ से साढ़े आठ के बीच की है ।

