Breaking News

बलिया : हजारी प्रसाद द्विवेदी के गांव के युवाओं ने ओझवलिया में श्रमदान कर की गांव की सफाई

दुबहड़ (बलिया) 13 अगस्त 2018 ।। सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया





में सोमवार को ग्राम प्रधान विनोद दुबे, पंचायती राज विभाग बलिया के डीपीसी शैलेश ओझा एवं आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबन्धक सुशील कुमार द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में युवा संगठन,स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल,बजरंग दल एवं विक्टर क्लब ओझवलिया के सैकड़ों युवाओं ने बरसात के मौसम में गंदगी एवं जलजमाव के कारण वेक्टर जनित/जल जनित व संक्रामक बीमारियों से बचने व रोकथाम हेतु गाँव के धार्मिक स्थलों,बाजार,सामुदायिक स्थलों,आंगनबाड़ी,स्कूल,गलियों,डस्टबीन एवं नालियों की वृहद साफ-सफाई करते हुए एन्टी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़कांव किया गया तथा खुलें में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान डीपीसी शैलेस ओझा ,ब्लाक कोआर्डिनेटर सुशील कुमार द्विवेदी एवं प्रधान विनोद दुबे ने एक लाभार्थी का गंदा व्यक्तिगत शौचालय नमक और पानी से स्वयं ब्रश से साफ करके ग्रामीणों को शौचालय की सीट की नियमित सफाई हेतु प्ररित किया ।  प्रधान विनोद दुबे ने लोगों से अपील किया कि आप अपने गाँव को न गंदा करे ना ही दुसरों को करने दे। बिना जनसहयोग के ओझवलिया को स्वच्छ, स्वस्थ व सुन्दर बनाना संभव नहीं है। एक दुसरे की सहायता करके शौचालय बनायें,बनवायें और उसका नियमित उपयोग और साफ-सफाई करे तथा शौच के उपरांत और भोजन करने से पहले साबुन से हाथ अवश्य धोयें।
अपने बूढ़े माँ बाप की परेशानी व महिलाओं की  इज्जत के बारे में तथा अपने बालक बालिकाओं के भविष्य के बारे में सोचे आखिर कब तक जानवरों की तरह खुलें में शौच करते रहेंगे । देश को नहीं, पहले खुद को बदलें हो सकता है ये आदते अपने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकते है। डीपीसी शैलेस ओझा ने युवाओं एवं दुकानदारों को खुलें में शौच व प्लास्टिक का प्रयोग, नहीं करने की शपथ दिलाई, साथ ही 1 अगस्त से 31 अगस्त तक हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के बारे में युवाओ को बताते हुए SSG18 एप्प को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अधिक से अधिक फीडबैक भरने का आह्वान किया। कहा कि दुनिया की कोई भी संस्कृति बिना स्वच्छता और सफाई के आगे बढ़ ही नहीं सकती । ब्लॉक कोआर्डिनेटर एवं समाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार द्विवेदी ने  कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमें अच्छे जीवन की ओर बढावा देती है और हमे शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ बनाती है । इस अवसर पर श्रमदान करने वालो में सचिव विनोद यादव, सोनू दुबे, असगर अली,संतोष साहू,सिकंदर अली,इकबाल अली, प्रिंस गुप्ता,घरभरन यादव,सहदेव वर्मा,शम्भूनाथ भारती,दिनेश रामचंद्र ,अजय प्रसाद,अक्षय कुमार,विनोद गुप्ता,रितेश वर्मा, विक्की गुप्ता,कपिल वर्मा,इमरान अली,संचित दुबे,विवेक दुबे आदि शामिल रहें ।